Wednesday, 29 April 2020

नॉनस्टॉप 100: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1674 नए मामले

देश में 30 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 1674 नए मामले सामने आए. अब तक 937 लोगों की जान ले चुका है कोरोना, पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 51 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में कोरोना बीमारों की संख्या 9318 तक पहुंच चुकी है, कल से अब तक 729 मामलों के साथ 31 मौतें हो चुकी हैं. मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार 169 तक पहुंची, कल से अब तक 25 मौत और 393 बीमार हो चुके हैं. गुजरात में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, साढ़े तीन हजार के पार पहुंचा आंकड़ा. दिल्ली में कोरोना से 3314 लोग बीमार, कल से अब तक 206 नए मामले. मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 2387 पहुंचा, 24 घंटे में 222 नए मरीज . नॉनस्टॉप 100 में देखें कोरोना जे जुड़े तमाम अपडेट्स.


from आज तक | https://ift.tt/2W6vLKN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment