Thursday, 16 April 2020

मुरादाबाद मे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला, घर की छतों से की गई पत्थरबाजी

मुरादाबाद के हाजी नेब की मस्जिद इलाके एक शख्स की मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला क‍िया गया. आनन-फानन में टीम अपने को बचाते हुए भाग खड़ी हुई. इस हमले में दो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले के दौरान घरों की छतों से पुलिस पर महिलाएं भी पथराव कर रही थीं. साथ ही फायरिंग की भी आवाजें सुनी गईं. दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के प्रमुख पर गैरइरादतन हत्या के आरोप में केस किया है. साथ ही 1900 जमातियों के खिलाफ भी वीसा के नियमों के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी क‍िया है. मुंबई के बांद्रा में जुटी भीड़ के मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं.पहली एफआईआर में अपील के बावजूद नहीं हटने वाले 1000 मजदूरों को और दूसरी एफआईआर में विनय दुबे मजदूरों को उकसाने के आरोप में नामजद किया गया है. देश की लेटेस्ट खबरों के ल‍िए देखते रहें देश टॉप 10. 

from आज तक | https://ift.tt/2K5aYlg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment