देशभर में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, करीब 53 हज़ार के पास पहुंची मरीजों की संख्या, कल से अब तक 3561 नए मामले सामने आ टुके हैं. देश में अबतक कोरोना 1 हजार 783 लोगों की जान ले चुका है, पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की मौत.महाराष्ट्र में जारी है कोरोना का ब्लास्ट, 17 हजार 974 बीमार. 24 घंटे में 42 लोगों की मौत. मायानगरी मुंबई में भी कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल है, यहां 24 घंटे में 680 नए मरीज सामने आ चुके हैं. मुंबई की आर्थर रोड जेल में भी हुई कोरोना की एंट्री, अबतक 77 कैदियों के साथ-साथ 26 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव.गुजरात में भी जारी है कोरोना का कहर, बीमारों का आंकड़ा 7 हजार पार कर चुका है. गुजरात का अहमदाबाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, 5 हजार के करीब पहुंचे मामले, कल से अब तक 23 मौत. नॉनस्टॉप 100 में देखें अन्य बड़ी खबरें.
from आज तक | https://ift.tt/2L71Gpx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment