Thursday, 14 May 2020

नॉनस्टॉप: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 26,000 के करीब मरीजों की संख्या

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. राज्य में मरीजों की संख्या अब 26 हजार के करीब पहुंच रही है. वहीं अब तक 975 लोगों की मौत हो गई है. गुजरात में भी मरीजों की संख्या 8900 के पार पहुंच गई, राज्य से 24 घंटे में 362 नए मामले, अब तक 537 लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 716 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या 8700 के पार हो गई. राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 7600 के पार पहुंची, 24 घंटे में 406 नए मामले सामने आए, वहीं अब तक 86 लोगों की मौत हो गई. राजस्थान में 4300 के पार कोरोना संक्रमितों की संख्या. राज्य में पिछले 24 घंटे में 202 नए मामले सामने आए हैं, अब तक 121 की मौत हो गई है. देखिए नॉनस्टॉप 100.


from आज तक | https://ift.tt/2Z3M5PA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment