एनडीए ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है. रात लगभग साढ़े आठ बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए के नेता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने का समर्थन पत्र सौंपा. अमित शाह के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीस्वामी, कोनार्ड संगमा, निफियो रियो शामिल थे. एनडीए नेताओं द्वारा राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
from आज तक | http://bit.ly/2QnsL9P
via IFTTT
No comments:
Post a Comment