Sunday, 26 May 2019

दुनिया TOP 10: पश्चिमी एशिया में 1500 सैनिकों को तैनात करेगा अमेरिका

नरेंद्र मोदी  प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर हैं. उनकी इस जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें बधाई दी साथ ही भारत के साथ संबंध अच्छे करने पर भी जोर दिया. पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत का चीन ने भी स्वागत किया है. अमेरिका के प्रतिबंध की अंतिम तारीख बीत जाने के बाद अब भारत ईरान से कच्चे तेल नहीं खरीदेगा. ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात की. ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि अमेरिका के धमकियों से वह डरने वाला नहीं है. उत्तर कोरिया ने कहा है कि परमाणु हथियारों के मुद्दे पर वह अमेरिका से बातचीत करने को तैयार नहीं है क्योंकि अमेरिका का इस संबंध में रुख स्पष्ट नहीं है.

from आज तक | http://bit.ly/2wo1yu8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment