लॉकडाउन-2 में भी बैंक, कैपिटल और डेट मार्केट खुले रहेंगे. 20 अप्रैल से आईटी कंपनियों को आधे कर्मचारियों के साथ दफ्तर खोलने की मंजूरी दी गई. किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट दी गई है. कृषि उपकरणों की दुकानें, मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें इनमें शामिल हैं. साथ ही खाने-पीने, दवा बनाने वाली कंपनियों को भी मिली राहत दी गई है. डेली वेजर्स, प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन और मोटर मकैनिक्स को भी छूट दी गई है. लॉकडाउन-2 में एयरलाइंस पैसा रिफंड नहीं करेंगी. टिकट बुक कर चुके यात्रियों को बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क के नई तारीख के लिए टिकट मिलेगा. बिजनेस आजतक में आपको कारोबार जगत की ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर से हम आपको रुबरु कराएंगे.
from आज तक | https://ift.tt/2Vau9Ao
via IFTTT
No comments:
Post a Comment