Thursday, 16 April 2020

ट्रंप के WHO फंडिंग पर रोक के फैसले को बिल गेट्स ने बताया खतरनाक

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. अमेरिका में 6 लाख 10 हजार के साथ दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार कर गई है. साथ ही 1 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों को अबतक इससे अपनी जान गंवा चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा WHO फंडिंग पर रोक लगाने की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अभी डब्ल्यूएचओ के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है क्योंकि यह संस्था अभी कोविड-19 महामारी से लड़ रही है. बिल गेट्स ने WHO पर ट्रंप के फैसले की आलोचना की और इसको खतरनाक बताया. साथ ही बिल गेट्स ने कहा कि WHO के बदौलत ही दुनिया में कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है, WHO की जगह कोई और संगठन नहीं ले सकता. दुनिया को WHO की इस समय बेहद जरूरत है. दुन‍िया भर की ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के ल‍िए देखते रहें दुन‍िया आजतक. 

from आज तक | https://ift.tt/2wHywcS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment